अमृतसर के रईया कस्बे में रविवार शाम एक टाइल्स शोरूम पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार युवक शोरूम के बाहर पहुंचे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण दुकानों के अंदर छिप गए।फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस शोरूम को निशाना बनाया गया, वह अकाली दल से जुड़े कारोबारी हरप्रीत सिंह हैप्पी का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना ब्यास की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि 15 मई को दुकान मालिक को एक्सटॉर्शन कॉल भी आई थी, जिसके संबंध में पहले ही मामला दर्ज किया गया था।डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।