ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने आप नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि दीपक सिंगला को भी बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में पकड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में दिल्ली और गोवा में छापेमारी भी की गई।
दीपक दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP का उम्मीदवार रह चुका है। इससे पहले भी साल 2024 में ED ने दीपक के ठिकानों पर छापेमारी की थी।