View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर वेस्ट हलके में शराब का ठेका दोबारा खुलने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस ठेके को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और अब लाइसेंस रिन्यू होने के बाद फिर से ठेका खुलने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

31 मार्च के बाद बंद होने का था आश्वासन
इलाका निवासियों के अनुसार ठेका कर्मियों ने पहले आश्वासन दिया था कि 31 मार्च को लाइसेंस खत्म होने के बाद ठेका बंद कर दिया जाएगा। लेकिन नए सिरे से लाइसेंस मिलने के बाद ठेका फिर से खोल दिया गया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच जारी
ASI दिलदार सिंह ने बताया कि लोग ठेका बंद करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मामला एक्साइज विभाग से जुड़ा है। लोग संबंधित विभाग को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करवा सकते हैं, क्योंकि पुलिस सीधे तौर पर ठेका बंद नहीं करवा सकती।

ठेका कर्मी बोले- आरोप बेबुनियाद
ठेका कर्मचारी मनोज कुमार ने कहा कि ठेका पूरी तरह वैध है और उनके पास लाइसेंस मौजूद है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी दुकान में काम चल रहा था, लेकिन अब कम किराये में बड़ी जगह मिलने पर ठेका शिफ्ट किया गया है। इलाके में झगड़े की बात गलत है, क्योंकि पास ही थाना मौजूद है और अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

निवासियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
स्थानीय निवासी राकेश समेत अन्य लोगों का कहना है कि वे किसी भी हालत में मोहल्ले के अंदर ठेका नहीं खुलने देंगे। उनका आरोप है कि ठेके के पास मंदिर भी स्थित है और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी लंबित है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर ठेका बंद नहीं किया गया, तो वे डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

नेता सुदेश भगत ने किया समर्थन
स्थानीय नेता सुदेश ने भी इलाके के लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे मोहल्ले के अंदर ठेका खुलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर ठेका आबादी से बाहर खोला जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन रिहायशी इलाके में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हुआ हंगामाजालंधर के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का से गली से गुजर

|

|

|

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी सस्ता अमेरिका, इजराइल और ईरान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में कल 3 अप्रैल को स्कूल

|

|

|

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से

|

|

|

कनाडा के विंडसर में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क