Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि हार्दिक और माहिका 22 मई को उदयपुर में शादी कर सकते हैं। वहीं कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि माहिका अक्सर मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आती थीं और मैच खत्म होने के बाद हार्दिक उनके साथ समय बिताते थे।
कुछ वायरल पोस्ट्स में यह दावा भी किया गया कि टीम की निजी बातें लीक होने के बाद BCCI ने खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स के टीम कैंप में आने पर सख्ती की, जिससे हार्दिक नाराज थे। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कई लोग इन्हें फर्जी बता रहे हैं।
बता दें कि हार्दिक ने साल 2020 में Natasa Stankovic से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। साल 2024 में दोनों अलग हो गए थे।
हार्दिक और माहिका के रिश्ते की चर्चा पिछले साल से शुरू हुई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद दोनों को साथ देखा गया था। वहीं, हार्दिक ने माहिका के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें “मेरी राजकुमारी” भी कहा था।