ख़बरिस्तान नेटवर्क : राघव चड्ढा को राज्यसभा से डिप्टी लीडर हटाए जाने के मामले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि पार्टी पहले भी ऐसे ऐतिहासिक फैसले लेती रही है। अगर कोई पार्टी के खिलाफ जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए
सीएम मान ने कहा कि राघव चड्ढा दूसरे स्टेशन से बोल रहे थे, पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। किसानों के मुद्दे हटाकर समोसे, पिज्जा पर बात करना संदेह पैदा करता है। बाकी जो बयान राघव चड्ढा ने दिए हैं, उनके बारे में उन्हीं से पूछा जाए। पार्टी ऐसे फैसले पहले भी लेती रही है। सदन में लीडर और डिप्टी लीडर बदलते रहते हैं। कई बार फैसले विपक्ष के साथ मिलकर भी लेने पड़ते हैं। अगर कोई पार्टी लाइन के खिलाफ जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। इसके साथ ही पार्टी ने राज्यसभा को चिट्ठी भी लिखी थी कि उन्हें सदन में बोलने का मौका न दिया जाए। राघव चड्ढा की जगह पर पार्टी ने अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाया है।