View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर गेंहू की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक आज डीसी कॉप्लैक्स में पहुंचे, जहां उन्होंने गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गेंहू की खरीद का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में गेंहू की खरीद को लेकर मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए है।

वहीं प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों को लेकर अलग-अलग जिलों में मीटिंग की जा रही है। ऐसे में 2 दिन पहले माझे में 4 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई थी। जिसमें ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों से भी चर्चा की गई थी। वहीं आज जालंधर में 6 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है, जिसमें कपूरथला, लुधियाना ईस्ट वेस्ट, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के अधिकारी भी मौजूद रहे।

भारत सरकार की ओर से 122 लाख मेट्रिक टन का पंजाब को टारगेट मिला है, उस टारगेट को पूरा करने के साथ 132 लाख मेट्रक टन के पुख्ता प्रबंध किए गए है। 30 हजार 973 करोड़ की सीसीएल का पैसा पहुंच चुका है। पिछली सरकारों के दौरान स्कूटर, बाइक के नंबरों पर टेंडर होते रहे है, लेकिन मान सरकार द्वारा ट्रांसपेरेट ढंग के साथ किसान को किसी तरह की कमी का सामना ना करना पड़े और ट्रांसपोर्ट के दौरान वह परेशान ना हो, ऐसे में ट्रांसपोर्ट के ठेकेदारों को मंडी में उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी किए गए है। यह 20 से 25 दिन का सीजन है, ऐसे में वह खुद अधिकारियों के साथ मंडियों में उपरस्थित रहेंगे।

इस दौरान किसानों का एक-एक दाना मंडी से उठाया जाएगा। वहीं एमएसपी के तय रेटों पर किसानों का अनाज खरीदने के बाद 24 घंटों में किसानों के पैसे ट्रांसफर किए जाएगे। ऐसे में आज प्रशासन के प्रबंधो का जायजा लिया गया। पंजाब में आप की सरकार के दौरान 7 से 8 सीजन गेंहू और धान के किसानों के अच्छे निकले है। पिछली सरकारों के दौरान किसानों को पेमेंट ना मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था और वह धरने लगाकर मांग करते थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को किसानों को परेशानी ना आने के निर्देश दिए गए है।

देश में अनाज भंडार को लेकर पंजाब की काफी देन है। वहीं आढ़तियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि उनकी मांग केंद्र से है। लेकिन उसके बावजूद हाल ही में सीएम मान ने देश के गृह मंत्री अमित से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ है कि 4.57 रुपए आढ़तियों को बढ़ाकर दिए जाएंगे। आढ़ितयों की मांग को लेकर पंजाब उनके साथ खड़ा है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि एमएसपी के आधार पर किसानों की फसल उठाई जा रही है। ऐसे में पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-फिल्लौर रेलवे लाइन के पास स्थित कलसी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के न्यू माधोपुर इलाके में सरेआम

|

|

|

होशियारपुर में आसमानी बिजली ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार होशियारपुर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से छुट्टियां

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में गढ़शंकर के गांव बकापुर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में

|

|

|

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क