View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे का कहर जारी है। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन घंटों के दौरान अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और तरनतारन के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छा सकता है।

इसी बीच शुक्रवार सुबह जालंधर में हाईवे पर रॉयल होटल के पास कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ की ओर जा रही एक पनबस ने पीछे से टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी भी सवारी को चोट नहीं आई।

टिप्पर चालक भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह सामान्य गति से हाईवे पर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार पनबस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं, जबकि बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में एक कार को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क किनारे खड़ा करवाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने भी उसे कई बार गति कम करने के लिए कहा था। पुलिस के अनुसार बस करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलाई जा रही थी।

हादसे में बस चालक की टांग में चोट आई है और उसे जौहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साफ किया कि इस दुर्घटना में टिप्पर चालक की कोई गलती नहीं पाई गई है। जांच अधिकारी ने कहा कि घने कोहरे में तेज रफ्तार हादसों की बड़ी वजह बन रही है और नियमों की अनदेखी करने वाले बस चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पांच पंजाबी युवकों द्वारा एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय

|

|

|

जालंधर। Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क