View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

नए साल के जश्न के दौरान चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस ने 31 दिसंबर की रात 9:30 बजे से 1 जनवरी 2026 की रात 2:00 बजे तक शहर की 10 सड़कों को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। इस दौरान इन सड़कों पर किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस के अनुसार ये वे इलाके हैं, जहां हर साल नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही पूरे शहर में स्पेशल नाकाबंदी की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के घर इन सड़कों पर स्थित हैं, वे बाहर निकलते समय अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

1100 पुलिसकर्मी तैनात

चंडीगढ़ की एसएसपीने बताया कि शहर में कुल 1100 पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 70 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। बॉर्डर एरिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 17 डीएसपी और इंस्पेक्टर फील्ड में मौजूद रहेंगे।

इन सड़कों पर रात के समय नहीं चलेंगे वाहन:

सेक्टर-7 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-8 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-9 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-10 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली के सामने वाली सड़क

सेक्टर-11 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-17 की अंदरूनी सड़कें

सेक्टर-22 की अंदरूनी सड़कें

अरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर-22 डिस्पेंसरी के पास स्मॉल चौक तक

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एलांते मॉल के आसपास का क्षेत्र

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, सहयोग करें और नए साल का जश्न शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से मनाएं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में मंगलवार सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के सैन डिएगो में एक मस्जिद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

|

|

|

देशभर में आज 19 मई से पेट्रोल और डीजल की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क