दसूहा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में इटली गए एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक की मौत काम करते समय लगी एक गंभीर चोट के कारण हुई।
मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है, जो होशियारपुर जिले के दसूहा के अंतर्गत गांव जुगियाल का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राज कुमार करीब डेढ़ साल पहले अपने बेहतर भविष्य की तलाश में इटली गया था।
युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव जुगियाल में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में गम का माहौल है।