ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में मंगलवार सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में कार में सवार सभी 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव कार के बीच में ही फंसे रह गए और उन्होंने निकालने के लिए काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ी।
सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा
घटना के दौरान लोगों के मुताबिक यह हादसा करीब सुबह 4 बजे के आस-पास हुआ। इस दौरान तेज धमाके जैसे आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के सभी लोग दौड़े-दौड़े आए। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कार में सवार 4 युवक थे और उन सभी की मौत हो गई थी। युवक कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ आ रहे थे।
हादसे में एक की पहचान हुई
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया हादसे में मरने वाले लोगों में से एक की पहचान हो पाई है। मृतक की पहचान 31 साल के विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है जो पठानकोट के स्लीपवेल मैट्रेस शोरुम में काम करता था। उसके 2 बच्चे भी हैं और उसने कुछ दिन पहले ही दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया था।
हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं
पुलिस ने आगे बताया कि हादसा कैसे हुआ या किस वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े या जा रहे किसी अज्ञात भारी वाहन, जैसे ट्रक या ट्राले, के पीछे जा टकराई।