ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से ASI की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तरसेम लाल के रूप में हुई है, जो बटाला के सिविल लाइन में तैनात थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जाच की जा रही है।
वहीं इस मामले परे ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह ही अपनी ड्यूटी पर आए। कुछ देर बाद ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें साथी पुलिसकर्मी अपने साथ ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।