View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के होशियारपुर के पुरहीरां चौकी के एक एएसआई अमरजीत सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। शिकायत अमेरिका में रहते एक युवक ने की है। युवक का नाम आकाश बताया गया है। उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी है।

थाना प्रभारी देव दत्त शर्मा ने बताया कि रिकॉर्डिंग मिलने के बाद एएसआई के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को सुनकर पूरी तरह जांच करेंगे। अगर जांच में पाया गया कि एएसआई ने नाजायज पर्चे दिए या रिश्वत मांगी है तो विभागीय कार्रवायी की जाएगी।

आरोपियों के अनुसार मामला और घटनाक्रम

आकाश ने वीडियो में कहा कि पिछले दो साल से पुलिस की वजह से वह परेशान है और हालिया घटनाक्रम में पुरहीरां चौकी का एएसआई अमरजीत उससे 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था। आकाश ने बताया कि पैसे नहीं देने पर उसके और उसके परिवार के खिलाफ नाजायज पर्चे दर्ज करवा देने की धमकी दी गयी। उसने कहा कि कल उसके पिता पर एक झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया गया।

ऑडियो-रिकॉर्डिंग में, युवक बार-बार पैसे देने की गुहार लगाता दिखता है और एएसआई कथित रूप से कहता है “तू अपने भेज दे और बाकी वो पैसे भेज दो” जब युवक पूछता है कितने, तो जवाब मिलता है “2, भेज दो”। बातचीत के दौरान एएसआई धमकी भी देता दिखता है कि न देने पर “तुझे पकड़ लूंगा, दो पर्चे दूंगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि अभी शुरुआती फौरी कार्रवाई के रूप में एएसआई लाइन हाजिर किया गया है और ऑडियो-वीडियो की जांच के बाद आगे का नक्सा तय होगा। इस मामले में यदि पर्चे नाजायज पाए गए या रिश्वत की पुष्टि हुई तो प्रशासन के अनुसार विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रूस का आर्मी ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रीमिया में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोज होने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अप्रैल का महीना शुरू हो गया है

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क