View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज एक अहम मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए यह जमीनी स्तर पर बढ़ते भरोसे और मजबूत नेतृत्व का संकेत है।

पार्षद परमजीत कौर ने सुबह जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में आम आदमी पार्टी जॉइन की, जबकि उनके पति हरपाल मिंटू ने मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) में पार्टी की सदस्यता ली। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी श्री राजबीर सिंह घुम्मण और हलका इंचार्ज नितिन कोहली की गरिमामयी उपस्थिति में हरपाल मिंटू को पार्टी में शामिल कराया गया।

इस मौके पर श्री राजबीर सिंह घुम्मण ने बताया कि प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं हरपाल मिंटू को पार्टी में शामिल कराने वाले थे, लेकिन घने कोहरे के कारण वे सीएम हाउस नहीं पहुंच सके और फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हो गए। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पार्षद परमजीत कौर ने कहा कि उन्होंने नितिन कोहली की सोच, कार्यशैली और ईमानदार नेतृत्व से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जालंधर सेंट्रल में हो रहे विकास कार्यों और जनता से सीधे संवाद की राजनीति ने उन्हें आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुसार, नितिन कोहली की पारदर्शी कार्यप्रणाली और हर वर्ग की आवाज़ को महत्व देने वाला दृष्टिकोण आज की राजनीति में एक नई मिसाल है।

परमजीत कौर ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाना समय की आवश्यकता है, और आम आदमी पार्टी इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अब ज़मीनी सच्चाइयों और आम लोगों की उम्मीदों से दूर होती जा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी बिना भेदभाव हर नागरिक की समस्याओं को प्राथमिकता दे रही है।

वहीं हरपाल मिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने लंबे समय से नितिन कोहली की कार्यशैली को नज़दीक से देखा है। उनके अनुसार, नितिन कोहली हर गली, हर मोहल्ले और हर परिवार की समस्या को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर समाधान की दिशा में काम करते हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि अब वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर वार्ड नंबर 23 के विकास के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का मूल उद्देश्य राजनीति को सेवा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विज़न विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित है और प्राथमिकता जालंधर सेंट्रल के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया ने कहा कि परमजीत कौर और हरपाल मिंटू का पार्टी में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की नीतियों और नितिन कोहली के नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर पार्षद लव रॉबिन और अजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के दोराहा में नेशल हाईवे पर

|

|

|

पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी लखबीर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में बदमाशों ने एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम में लंबे समय से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार ज्यूलर्स को निशाना बनाया

|

|

|

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास अमृतसर -दिल्ली हाईवे पर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क