ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के डेराबस्सी में रामलीला ग्राउंड के पास 20 से 30 हथियार बंद युवकों ने एक दुकान पर हमला किया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हमलावरों ने दुकान की बिजली और पास मौजूद गाड़ियों की भी मुकसान पहुंचाया है।
दुकान पर कब्जा करने की कोशिश
पीड़ित ईश्वार दास ने बताया कि वीरवार 11 बजे हथियारबंद युवक दुकान के बाहर आए। उन्होंने पहले बिजली का मीटर काटा और फिर ट्रैक्टर की मदद से दुकान के सामने खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। युवक दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
राहगीरों को हथियारों से धमकाया
उन्होंने आगे बताया कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों को तलवार और धारदार हथियार दिखाकर डराया गया। उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई कि अगर किसी ने विरोध किया या पुलिस को सूचना दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इलाके की सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार को भी धमकाने का आरोप है।