View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष की चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मोरिंडा में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के साथ किसी तरह का मतभेद नहीं है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व को लेकर लिए गए फैसले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

चन्नी जल्द कर सकते हैं हाईकमान से मुलाकात
तृप्त बाजवा ने बताया कि बैठक में मौजूद नेताओं ने चरणजीत सिंह चन्नी से कांग्रेस हाईकमान से मिलने के लिए समय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चन्नी जल्द ही पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और पंजाब के नेताओं की भावनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे।

‘पंजाब में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, लेकिन फैसले से नाराजगी’
बाजवा ने कहा कि बैठक में शामिल सभी नेताओं की इच्छा है कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के फैसले से कई नेताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि हाईकमान को इस निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से बुलाई गई इस बैठक में पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया, विधायक काला ढिल्लों, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, नाजर सिंह मानशाहिया, परमिंदर सिंह पिंकी, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर सिंह लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों, कमलजीत कड़वल, पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल, दिनेश बस्सी, दलबीर गोल्डी, पिरमल सिंह तथा सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जर्मनी में 18 साल के पंजाबी नौजवान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के डेराबस्सी में रामलीला ग्राउंड के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह

|

|

|

पंजाब के सुजानपुर में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार देर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर एक महिला

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क