ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में तेहरान में शुरू हो गई हैं। श्रद्धांजलि समारोह में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश की शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सुरक्षा कारणों से उनके बेटे मुजतबा खामेनेई समारोह में शामिल नहीं हुए।
अंतिम संस्कार में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। हालांकि भारत, रूस, चीन और तुर्किये के शीर्ष नेताओं ने समारोह में हिस्सा नहीं लिया और अपने प्रतिनिधि भेजे। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हुए।
तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त मेट्रो-बस सेवा, विशेष ट्रेनों और ठहरने की व्यवस्था की गई है। खामेनेई की अंतिम यात्रा 9 जुलाई तक विभिन्न शहरों से गुजरते हुए मशहद में संपन्न होगी।