ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के भार्गव कैंप में पुलिस और एक्साइज टीम ने एक घर में रेड की। इस रेड के दौरान पुलिस को हिमाचल की मार्क लगी हुई अवैध शराब मिली। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। आरोपी की पहचान राजन कोहली के रूप में हुई है।
अवैध शराब बिकने की मिली थी जानकारी
एक्साइज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उनको बस्ती एरिया में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मिलकर भार्गव कैंप में रेड की गई। पर रेड करने से पहले ही तस्कर भाग निकला। जब घर की तलाशी ली तो अंदर से ढाई पेटी शराब मिली। इसमें एक पेटी हिमाचल की शराब थी। शराब को जब्त कर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाने में पर्चे हैं। कई बार ये पकड़ा जा चुका है लेकिन बार-बार शराब का धंधा शुरू कर देता है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस ने रेड के बाद घर को सील कर दिया है।