View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के बस्ती पीरदाद इलाके में देर रात एक खौफनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कारोबारी का बेटा अपनी तेज रफ्तार कार चला रहा था, जब उसने अचानक हैंडब्रेक लगा दी, जिसके बाद कार बेकाबू होकर खड़ी गाड़ी से जा टकराई। हादसे में कारोबारी के बेटे समेत उसके तीन दोस्तों की जान बाल-बाल बची।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार में आते हुए दूसरी कार से टकराती नजर आ रही है। हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ, जिसकी तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में कार सवार युवकों को हल्की चोटें आई हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार एक कारोबारी की बताई जा रही है जिसे उसका बेटा चला रहा था। फिलहाल, चालक और अन्य युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।मामला मोहल्ला बस्ती पीर दाद का है। एक घर के CCTV कैमरे से मिली फुटेज में कार तेज आती दिख रही है। कार जैसे ही गली में दो कारों के बीच आती है तो चालक अचानक ब्रेक लगा देता है। इससे कार गली में खड़ी एक अन्य कार से टकरा जाती है और जोरदार धमाका होता है।

जांच में जुटीं पुलिस

बस्ती बावा खेल पुलिस ने बताया कि वे कार का नंबर ट्रेस कर रहे हैं ताकि मालिक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि चालक के मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने जानबूझकर स्टंटबाजी की थी या किसी कारणवश अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पांच पंजाबी युवकों द्वारा एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय

|

|

|

जालंधर। Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क