View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 24 मई तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पंजाब के कई जिलों में लू चली, जबकि बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म और सूखी हवाओं के कारण पंजाब, खासकर मालवा क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

बढ़ती गर्मी से बढ़ी परेशानी

भीषण गर्मी का असर अब बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। पंजाब में बिजली की मांग इस सीजन में पहली बार 13,555 मेगावाट तक पहुंच गई। राज्य की उत्पादन क्षमता कम होने के कारण बड़ी मात्रा में बिजली सेंट्रल पूल से खरीदनी पड़ी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, मॉल और होटल्स में AC का तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार

लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब के सरकारी और मान्यता प्राप्त अस्पतालों में विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं। अस्पतालों में ORS और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है।

स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि छोटे बच्चों को तेज धूप से बचाया जाए। खेलकूद और बाहरी गतिविधियां सुबह या छायादार जगहों पर कराने को कहा गया है। स्कूलों में पीने के पानी और वाटर कूलर की उचित व्यवस्था रखने के भी निर्देश जारी हुए हैं।

अगले 3 दिन और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 23 मई तक पंजाब के 22 जिलों में हीटवेव का असर रहेगा। इनमें बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली और अन्य जिले शामिल हैं।

मानसून कब पहुंचेगा पंजाब?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच होने की संभावना है। इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह

|

|

|

पंजाब के सुजानपुर में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार देर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर एक महिला

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर

|

|

|

|

|

|

केंद्र सरकार ने यूजरनेम फीचर को लेकर WhatsApp के बाद

|

|

|

अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अगले 57 दिनों तक

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। एक बार फिर पंजाब का दौरा करेंगे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क