नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही जनवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जारी कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं, जबकि 10 दिन विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
जनवरी 2026: बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2026 में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी—
1 जनवरी 2026 (गुरुवार): नववर्ष / गान-नगाई
(आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग)
2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती
(आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली जयंती
(लखनऊ)
4 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
(सभी बैंक)
10 जनवरी 2026 (शनिवार): दूसरा शनिवार
(सभी बैंक)
11 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
(सभी बैंक)
12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती
(कोलकाता)
14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू
(अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर)
15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल
(बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा)
16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): थिरुवल्लुवर दिवस
(चेन्नई)
17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर तिरुनल
(चेन्नई)
18 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
(सभी बैंक)
23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी
(अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)
24 जनवरी 2026 (शनिवार): चौथा शनिवार
(सभी बैंक)
25 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
(सभी बैंक)
26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस
(लगभग पूरे भारत में)
ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक से जुड़े जरूरी काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले ही निपटा लें। छुट्टियों की तारीखें राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंकों के बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, IMPS, NEFT, RTGS और ATM जैसी डिजिटल सुविधाओं के जरिए लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य आसानी से कर सकेंगे। इन सेवाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।