ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच में गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ रंधावा ने लिखा है कि यूनिटी इज स्ट्रेंथ यानि एकता में ही शक्ति है। इसके बाद चन्नी ने भी इस फोटो को शेयर किया है।
फोटो में नहीं दिखे राजा वड़िंग
रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस फोटो में कहीं भी पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग नहीं दे रहे हैं।
वड़िंग को प्रधान बनाने पर पार्टी नेता नाराज
दरअसल कांग्रेस ने राजा वड़िंग को पंजाब का कांग्रेस का पार्टी बनाया था। जिसके बाद से ही चरणजीत सिंह चन्नी व सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेता हाईकमान के इस फैसले से नाराज़ हो गए। क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि हाईकमान चन्नी को प्रदेश का पार्टी प्रधान बना सकता था। पर आखिरी समय में पार्टी ने राजा वड़िंग को पार्टी प्रधान बना दिया।
हाईकमान के फैसले नाराज चन्नी ने बुलाई थी मीटिंग
पार्टी हाईकमान के इस फैसले से चरणजीत सिंह चन्नी नाराज़ हो गए। जिसके बाद उन्होंने मोरिंडा में अपने घर में एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में तृप्त बाजवा समेत कई आला नेता पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि पार्टी हाईकमान को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। क्योंकि राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार बुरा प्रदर्शन कर रही है।