View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस जालंधर लोकसभा सीट से सांसद रहे चरणजीत सिंह चन्नी ने पाकिस्तान में 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक को लेकर हुए विवाद को फिर से हवा दे डाली है। सासंद चन्नी ने सैन्य अभियानों की सत्यता पर कई सवाल उठाए हैं। 

सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई 

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज तक मैं यह नहीं जान पाया कि सर्जिकल स्ट्राइक आखिर कहां हुई उस समय कितने लोग मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ क्या हमें यह पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिराया गया है। वहीं कांग्रेस सांसद चन्नी के बयान के बाद दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार किया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी को राहुल गांधी के साथ पाकिस्तान जाने की नसीहत दे दी। 

कभी नहीं दिखी सर्जिकल स्ट्राइक 

सांसद चन्नी ने कहा कि – ‘उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई है। किसी को पता नहीं चला मैंने हमेशा सबूत मांगे हैं’। उरी आतंकी हमले के बाद हुए सैन्य अभियान पर सवाल उठाते हुए चन्नी ने कहा कि – ‘हम उनसे (केंद्र सरकार) से मांग करते हैं कि वो कुछ करें। लोगों को बताएं कि वो (पहलगाम आतंकी हमले के अपराधी) कौन हैं और उन्हें सजा दें। ऐसा तब दावा किया गया जब देश में चुनाव का माहौल था’। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिया बयान 

कांग्रेस सांसद चन्नी के इस बयान के बाद दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि – ‘पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने हमारी सेना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिर से आज कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत चाहिए। कांग्रेस और गांधी परिवार की मानसिकता कैसी है कि वह देश की सेना पर ही सवाल खड़े कर देते हैं और उन्हें झूठा बताया जाता है। कांग्रेस बार-बार कहती है कि पाकिस्तान सच बोल रहा है हमारी सेना नहीं जबकि पाकिस्तान ने तो दुहाई दे देकर बोला है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारा नुकसान किया है। ऐसे में जब भारतीयों पर हमला हुआ हो मगर कांग्रेस अपनी गंदी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है। मुझे बहुत शर्म आई जब चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसा बयान दिया’। 

पहले भी रह चुके हैं विवादों में चन्नी 

आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव के दौरान सांसद चन्नी के कुछ पोस्टर फिल्लौर हलके में लगवा दिए थे। फिल्लौर हलके से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने चन्नी के पोस्टर की फोटो शेयर की थी जिसमें वह एक महिला की पीठ पर हाथ रखे हुए हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखा था कि सावधान होशियार बचो, बचो बचो ये हैं चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार। इसके अलावा चन्नी का अकाली दल की नेता बीबी जागीर कौर को छूने का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चन्नी बीबी जागीर कौर के मुंह को छू रहे थे। फिर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दोनों अपने समर्थकों के साथ मिले थे हालांकि इस पर चन्नी ने कहा था कि बीबी जागीर कौर उनकी मां जैसी है। बच्चे अपने मां के जैसी ही हैं। इस पर बीबी जागीर कौर ने कहा था कि चन्नी मेरे भाई जैसे हैं। वीडियो को गलत तरीके से दिखाया गया है। 

 

 

 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

Telegram पर फ्री फिल्में देखना पड़ेगा भारी!केंद्र सरकार ने मैसेजिंग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कुल्ले वाली सरकार बाबा सोमनाथ से जुड़े

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सेंट्रल हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक

|

|

|

पति की हत्या करके बाथरूम में दफनायाउत्तर प्रदेश के आगरा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में शनिवार को मौसम ने अचानक

|

|

|

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला हत्या का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क