ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में इस समय सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चर्चा हो रही है। भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेता हुआ दिखाई दे रहा है। पर साइबर अपराधी इस समय का भी फायदा उठाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। यूपी के एक पंडित के साथ ऐसा ही हुआ और साइबर अपराधियों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर उसके अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाल लिए।
‘सेना के जवान जम्मू कश्मीर में जंग लड़ने जा रहे हैं। वहां जाने से पहले हम पांच दिन की विशेष पूजा कराना चाहते हैं। पूजा सामग्री के लिए हम कुछ पैसा आपके नंबर पर एडवांस डाल रहे हैं’
साइबर फ्रॉड ने ऐसा कहकर कानपुर, यूपी के पंडित कृष्ण बिहारी शुक्ला से 20500 रुपए ठग लिए। pic.twitter.com/7SoCe4oUTH
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 1, 2025
इस बारे में पंडित कृष्ण बिहारी शुक्ला ने बताया कि हमें फोन आया कि जिसमें उसने कहा कि वह पूजन करवाना चाहते हैं, 5 दिन का अनुष्ठान रखना चाहते हैं। कश्मीर में जो हमला हुआ है, हमारी टुकड़ी वहां जा रही है। जिसके लिए हम पूजन करना चाहते हैं।
इसके बाद उन्होंने सामान लेने के लिए पैसा देने की बात कही और वीडियो कॉल कर कहा कि हमारे साहब आपको देखना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि ये पिनकोड डालिए, जिससे पैसे का लेन-देन होता है। हमने वह फिर कोड डाला और जिसके बाद बैलेंस चैक किया और साढ़े बीस हजार रुपए कट गए।
इसके बाद से वह मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमका रहे हैं। कम से कम 50 फोन उनके आ चुके हैं और वह कभी पुलिस तो कभी किसी चीज को लेकर धमका रहे हैं।