खबरिस्तान नेटवर्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आंतकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही घाटी में सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया है। वहीं किश्तवाड़ में अब जिला प्रशासन ने सेना की वर्दी की बिक्री, सिलाई और स्टॉक करने पर रोक लगा डाली है।
देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है नौसेना
इसी बीच नौसेना की ओर से अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल भी की गई है। खास बात यह थी कि इस दौरान दागी गई मिसाइलों से सटीक निशाना लग सकता है। नौसेना ने कहा कि हम देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों 10 आतंकी ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं।
Indian Navy shows its strength:
Successfully conducted multiple anti-ship missile firings.
Revalidated long-range precision strike capabilities across ships, systems and crews
Navy declares itself combat-ready, credible, future-ready to operate anytime, anywhere, anyhow… pic.twitter.com/xN9O8HRyLy
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) April 27, 2025
629 भारतीय पाकिस्तान से आए वापिस
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, रक्षा मंत्री के साथ मिलने के लिए उनके आवास स्थान में भी पहुंचे हैं। बीते दो दिनों में 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर जा चुके हैं। 13 डिप्लोमैट अफसरों के साथ-साथ 629 भारतीय पाकिस्तान से भी लौटे हैं।