खबरिस्तान नेटवर्क: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो शो मन की बात का 121वें एपिसोड किया। इसकी शुरुआत ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए की। पीएम ने कहा कि – ‘इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक ही स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है। पीड़ित परिजनों को न्याय जरुर दिया जाएगा’।
कश्मीर में लौट रही थी शांति
इस दौरान पीएम ने कहा कि – ‘कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे, निर्माणकार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह बिल्कुल भी रास नहीं आया’। पीएम ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा भी दिया है। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वाले लोगों को कठोर जवाब दिया जाएगा।
Sharing this month’s #MannKiBaat. https://t.co/2d2HftdU4T
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2025
एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च करके बनाया है रिकॉर्ड
इसके साथ ही पीएम ने भारत के ग्लोबल स्पेस पावर बनने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि-‘हमने एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है। हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बने हैं’।