गुड मॉर्निंग जी।
आज लगेगा सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा
अटारी-वाघा बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी की टाइमिंग में बदलाव
मशहूर अटारी-वाघा बार्डर की रिट्रीट सेरेमनी की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह सेरेमनी अब रोज शाम 5 बजे शुरू की जाएगी। पूरा पढ़ें
पंजाब में 7 घंटे के अंदर 2 सगे भाईयों की मौत
पंजाब में 2 सगे भाईयों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहले बड़े भाई की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पूरा पढ़ें
युवक-कुत्ते की वीडियो वायरल, SC कमीशन का एक्शन!
जालंधर के फिल्लौर इलाके से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक मंदबुद्धि युवक को मात्र 200 रुपये का लालच देकर और शराब पिलाकर कुत्ते के साथ कुकर्म करने के लिए मजबूर किया गया। पूरा पढ़ें
प्रताप बाजवा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप बाजवा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विवादित बयान को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब एससी कमिशन के नोटिस पर स्टे लगा दिया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में महिला को घर में बंधक बनाकर लूटा
जालंधर के जेपी नगर में अग्रवाल होटल के पास एग बुजुर्ग महिला से तेजधार हथियार की नोंक पर लूट हुई है। इस लूट को 2 लुटेरों ने अंजाम दिया है। पूरा पढ़ें
पंजाबी म्यूजिक कंपनी मालिक के खिलाफ FIR
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब उनकी मेहनत की कमाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूरा पढ़ें
राजस्थान की फैक्ट्री में ब्लास्ट, जिंदा लोग बने कंकाल
राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, फैक्ट्री में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। पूरा पढ़ें
30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा 2 शहरों के 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में 2 लाख रुपए में हुआ नवजात बच्चे का सौदा
पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल लुधियाना के CMC चौक के पास लोगों ने बच्चे को बेच रहे लोगों को पकड़ लिया। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
17 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन अमावस्या है, जिस दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण (भारत में अदृश्य) लग रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त (05:35 AM) में स्नान-दान विशेष फलदायी है। इसी दिन से अग्नि पंचक शुरू हो रहे हैं, जो सावधानी का समय है। पितृ तर्पण के लिए यह शुभ दिन है, और इस दिन गुड़, तिल, कंबल का दान करना उत्तम माना गया है।
आज का राशिफल
मेष
आज आपको एक नई ऊर्जा महसूस होगी। हल्की एक्सरसाइज या कार्डियो करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों की बात करें, तो आय बढ़ाने के तरीके सोचें। काम में अपनी हाल की सफलता पर विचार करें और आगे की योजना बनाएं। परिवार के साथ समय बिताएं, इससे आपको खुशी मिलेगी। पास की किसी जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लंबी योजना बनाना अच्छा रहेगा।
वृषभ
परिवार के साथ मिलना-जुलना या कुछ रचनात्मक करने से मन प्रसन्न रहेगा। संतुलित खाना खाएं और पानी ज्यादा पिएं। पैसों की योजना दोबारा देखें और नए निवेश के बारे में सोचें। काम में समस्याओं को समझदारी से हल करेंगे। सेहत का ध्यान दें। हल्की सैर पर निकलें, यह आपको सुकून देगी। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर फैसला लें।
मिथुन
आज आपके लिए दिन सही रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में सतर्क रहें। अपने बजट पर दोबारा ध्यान दें और निवेश बढ़ाने के बारे में सोचें। परिवार के साथ रचनात्मक काम करें या बातें करें। ऑफिस में टीमवर्क से फायदा होगा। हल्की एक्सरसाइज से ताजगी मिलेगी। पास की सुंदर जगह घूम सकते हैं। प्रॉपर्टी के रुझानों पर नजर रखें।
कर्क
आज अच्छा खाना खाएं और पानी पिएं। इससे एनर्जी बनी रहेगी। पैसों की योजना सुधारें। अपने करियर के लक्ष्य साफ रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। किसी ऐतिहासिक या खास जगह पर जाना अच्छा लगेगा। प्रॉपर्टी में सुधार या बदलाव फायदेमंद हो सकता है।
वृश्चिक
कोई भी अधूरा कार्य हो उसे पूरा करेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और अपनी बातें खुलकर साझा करें। साथ ही उनकी भी सुनें। इससे परिवार में आपकी विश्वसनीयता और बढ़ेगी। साथ ही रिश्ते मजबूत होंगे। हल्की स्ट्रेचिंग या मेडिटेशन करें। फालतू खर्च से बचें। यात्रा की योजना बदल सकती है। प्रॉपर्टी में सही जानकारी लेकर निवेश करें।
धनु
आज सेहत का ध्यान रखें। अच्छी सेहत के लिए वॉक या एक्सरसाइज करें। नए निवेश के मौके मिल सकते हैं। करियर में नई योजना बनाएं। परिवार के साथ खुशी के पल मिलेंगे। नई जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के सौदे फायदेमंद हो सकते हैं।
मकर
काम में समझदारी से फैसले लें। जल्दबादी में लिया फैसला सही नहीं होता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। हल्की एक्सरसाइज और गहरी सांस लें। बचत की योजना बनाएं। यात्रा से पहले तैयारी करें। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर फैसला लें।
कुंभ
आज हल्की एक्सरसाइज करें। पैसों के मामले में योजनाओं को दोबारा देखें। ऑफिस में मिलकर काम करें। परिवार के साथ बाहर जाएं। नई जगह घूमने से प्रेरणा मिलेगी। घर में सुधार फायदेमंद रहेगा।
मीन
आज योग या वॉक करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। खर्चों पर ध्यान दें। काम में साझेदारी से फायदा होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। पास की सुंदर जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी में धीरे-धीरे प्रगति होगी।



