ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के दिग्गज नेता व सांसद शशि थरूर के काफिले को केरल में चुना प्रचार के दौरान रोक लिया। जिसके बाद उनके ड्राइवर और गनमैन के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकियों की तलाश चल रहा है।
शुक्रवार शाम की है घटना
बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे की है, जब शशि थरूर चुनाव प्रचार के दौरान मल्लपुरम के वांडुर में थे। वे किसी चुनावी सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान 5 लोगों ने उनका काफिला रोक लिया। जब ड्राइवर और गनमैन ने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। इस हमले में शशि थरूर को कुछ नहीं हुआ और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।