गुड मॉर्निंग जी।
आज है रश्मिका मंधाना का बर्थडे
हर झूठ को करूंगा बेनकाब- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में गन पॉइंट पर दुकानदार से लूट
लुधियाना के न्यू माधोपुर इलाके में सरेआम एक मनी एक्सचेंजर की दुकान पर गन पॉइंट से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरा पढ़ें
पंजाब में 2 दिन स्कूल-कॉलेजों रहेगी छुट्टी!
पंजाब में एक बार फिर से छुट्टियां आ रही हैं। दरअसल अगले हफ्ते 8 अप्रैल को राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पूरा पढ़ें
कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत
कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक पंजाबी युवक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
जालंधर में गेहूं को मंत्री कटारुचक्क के निर्देश जारी
जालंधर गेंहू की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक आज डीसी कॉप्लैक्स में पहुंचे, जहां उन्होंने गेंहू की खरीद को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की। पूरा पढ़ें
होशियारपुर में आसमानी बिजली ने नौजवान की मौत
होशियारपुर में गढ़शंकर के गांव बकापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बिजली गिरने से 17 साल के नौजवान की मौत हो गई है। पूरा पढ़ें
न्यूज़ीलैंड में जालंधर के युवक को उम्रकैद की सजा
न्यूज़ीलैंड में जालंधर के युवक रजिंदर सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। डनेडिन कोर्ट ने यह सजा लुधियाना के युवक गुरजीत सिंह की हत्या के मामले में सुनाई है। पूरा पढ़ें
पाक सरकार का बड़ा फैसला : पेट्रोल किया सस्ता
पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है। सरकार ने यह फैसला लोगों के विरोध के बाद लिया है। पूरा पढ़ें
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त
महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। पूरा पढ़ें
कनाडा में गैंगस्टर समेत 2 पंजाबी गिरफ्तार
कनाडा के कैलगरी में पुलिस ने पंजाबी मूल के दो युवकों को आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
5 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया और तिथि रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रविवार दोपहर 12 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही रविवार रात 12 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 5 अप्रैल को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। काम एक साथ कई आ सकते हैं, जिससे थोड़ा दबाव महसूस होगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर अचानक बदलाव हो सकता है, इसलिए पहले से प्लान बनाकर चलना ठीक रहेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, लेकिन छोटी बातों को लेकर बहस से बचना होगा। सेहत ठीक रहेगी, बस थकान महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि
आज आपको काम में स्थिरता महसूस हो सकती है। जो काम पिछले कुछ समय से अटका हुआ था, उसमें धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है। पैसों के मामले में स्थिति संभली रहेगी। खर्च रहेगा, लेकिन कंट्रोल में रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज आपका ध्यान एक जगह टिकाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। काम के बीच-बीच में ध्यान भटक सकता है। ऐसे में जरूरी काम पहले निपटाना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। रिश्तों में बात साफ रखने की जरूरत है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी रहेगा।
कर्क राशि
आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोच सकते हैं। कामकाज में सब ठीक रहेगा, लेकिन आपका ध्यान बार-बार बदल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य है। सेहत के लिहाज से मानसिक शांति जरूरी रहेगी।
सिंह राशि
आज काम में देरी या रुकावट आ सकती है। जो चीजें जल्दी होनी चाहिए, उनमें समय लग सकता है। ऐसे में गुस्से से बचना जरूरी रहेगा। ऑफिस में किसी की बात को गलत समझने से बचें। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। सेहत सामान्य है।
तुला राशि
आज आपको काम में संतुलन बनाकर चलना होगा। ज्यादा जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं। किसी के साथ मिलकर काम करना पड़े तो बात साफ रखें। पैसों के मामले में दिन ठीक है। रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है।
धनु राशि
आज दिन व्यस्त रह सकता है। काम ज्यादा रहेगा और समय कम लगेगा। ऐसे में प्राथमिकता तय करना जरूरी रहेगा। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों के मामले में स्थिति ठीक है। परिवार में सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर थकान से बचें।
मकर राशि
आज आप चीजों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचेंगे। कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आप ज्यादा सोच सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी रखें। रिश्तों में दूरी न आने दें। सेहत ठीक है, लेकिन दिमाग को आराम देना जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि
आज घर और काम दोनों जगह संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी एक चीज पर ज्यादा ध्यान देने से दूसरी चीज प्रभावित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य है। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि
आज आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जल्दी में लिया गया फैसला बाद में बदलना पड़ सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। पैसों के मामले में स्थिति ठीक है, लेकिन खर्च पर नजर रखें। रिश्तों में बात साफ रखना जरूरी रहेगा। सेहत सामान्य है।
वृश्चिक राशि
आज पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए प्लान बनाकर चलें। कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में किसी बात को लेकर दोबारा सोचने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। सेहत ठीक है।
मीन राशि
आज आप थोड़ा अंदर की तरफ रह सकते हैं। ज्यादा बोलने के बजाय सोचने का मन करेगा। कामकाज में जल्दीबाजी से बचना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला टाल सकते हैं। रिश्तों में समय देने की जरूरत है। सेहत के लिहाज से आराम करना जरूरी रहेगा।