ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता मनप्रीत अयाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद उन्होंने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह किसी भी पार्टी में जाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
दिल्ली से चलने वाली पार्टियों में नहीं जाउंगा- अयाली
मनप्रीत अयाली ने वीडियो में कहा कि मैं सभी को साफ कर देना चाहता हूं कि चाहे कितना भी दबाव हो, हम दिल्ली से चलने वाली पार्टियों चाहे बीजेपी हो, आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस हो या फिर बादल दल हो, मैं किसी पार्टी में जाने के बारे में नहीं सोच सकता हूं।
पंथ की चढ़दी कलां के लिए काम करेंगे
मनप्रीत अयाली ने आगे कहा कि आने वाले समय में सिख बुद्धिजीवियों और समूचे पंथ की भावनाओं के अनुसार जो भी फैसला होगा, हम पंथ की चढ़दी कला के लिए काम करेंगे। गुरु साहिब हमें सुमति दें कि हम निस्वार्थ भाव से पंथ और पंजाब की सेवा कर सकें। सारी संगत का धन्यवाद।