View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

मोहाली के कुराली इलाके में चार साल की बच्ची को घर के बाहर से अगवा करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के सदस्य रविंदर सिंह, जो सिंहपुरा गांव के निवासी और सरकारी शिक्षक हैं, ने बताया कि सुबह करीब पौने दस बजे उनकी माता जी का फोन आया कि कुछ अज्ञात लोग उनकी चार साल सात महीने की बेटी को घर के बाहर से अगवा कर ले गए हैं।परिवार का कहना है कि मामला पहले से चल रहे कस्टडी विवाद से जुड़ा हो सकता है, जो अदालत में विचाराधीन है।

घर में घुसकर हमला और मारपीट का आरोप

रविंदर सिंह के अनुसार, घटना के समय घर के बाहर 7–8 अज्ञात लोग मौजूद थे, जो बाइक और होंडा सिटी कार में आए थे। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने परिवार के साथ मारपीट की और माता-पिता पर हमला किया, जिससे मां की जांघ और पिता की बांह में फ्रैक्चर हो गया।परिवार का यह भी कहना है कि बच्ची को एक्टिवा के नीचे गिराया गया, जिससे उसे भी चोटें आई हैं।

रिकॉर्डिंग और गवाहों का दावा

परिवार ने दावा किया है कि उनके पास घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है और पड़ोसी भी इस पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार को किन पर शक

रविंदर सिंह ने अपनी पत्नी, उसके मायके वालों और एक व्यक्ति संदीप कुमार पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि कस्टडी विवाद के चलते यह घटना हुई हो सकती है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बच्ची को जल्द बरामद कर सुरक्षित उन्हें सौंपा जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

Telegram पर फ्री फिल्में देखना पड़ेगा भारी!केंद्र सरकार ने मैसेजिंग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कुल्ले वाली सरकार बाबा सोमनाथ से जुड़े

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सेंट्रल हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक

|

|

|

पति की हत्या करके बाथरूम में दफनायाउत्तर प्रदेश के आगरा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में शनिवार को मौसम ने अचानक

|

|

|

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला हत्या का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क