ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में वीरवार अचानक 5 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया है। ब्लास्ट इतने तेज था कि घर की छतों में दरारें पड़ गई और शीशे टूट गए। इसके बाद घर में आग लग गई और इलाके के लोगों के बीच में दहशत पैदा हो गई।
इस हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उन्होंने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फोरेंसिक टीमें भी मौके पर बुलाई गई हैं। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है।