ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सेंट्रल हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी ने नगर निगम की पोल खोल दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बीच में सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने नगर निगम पर सवाल उठाए हैं।
बारिश में बनी सड़क कितनी देर टिकेगी
राजिंदर बेरी ने वीडियो में कहा कि मैं जीटीबी रोड पर हूं और इस दौरान तेज बारिश हो रही है। इस तेज बारिश के बीच में नगर निगम के ठेकेदार सड़क बनाने का काम कर रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि इस तेज बारिश में बनी सड़क कितनी देर टिकेगी। मेरी नगर निगम कमिश्नर से रिक्वेस्ट है कि कोई अधिकारी मौके पर भेज दो। ताकि जब बरसात रुक जाए तब दोबारा सड़क बनवा सकें।
क्योंकि इससे हम करोड़ों रुपए का नुकसान कर रहे हैं। यह नुकसान भी आम लोगों का हो रहा है, जिन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर सप्लाई के बिल जमा करवाए हैं। मेरी अपील है कि नगर निगम कमिश्नर इस पर ध्यान दें।