अगर आपका बैंक अकाउंट State Bank of India यानी SBI में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 23 मई से 28 मई 2026 तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी काम पेंडिंग है, तो उसे आज ही पूरा कर लें।
दरअसल, अगले 6 दिनों तक वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के कारण SBI की शाखाएं बंद रहने वाली हैं। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
जानिए किस दिन क्यों बंद रहेगा बैंक
23 मई -चौथा शनिवार
24 मई – रविवार
25 मई – SBI कर्मचारियों की हड़ताल
26 मई – SBI कर्मचारियों की हड़ताल
27 मई – बकरीद की छुट्टी (अधिकांश राज्यों में)
28 मई – बकरीद की छुट्टी (कुछ राज्यों में, जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश)
क्यों हो रही है हड़ताल?
SBI कर्मचारियों के संगठन AISBISF ने 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी अपनी 16 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें स्टाफ की भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था, प्रमोशन नीति, पेंशन और मेडिकल सुविधाओं में सुधार जैसी मांगें शामिल हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि शाखाओं में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग बंद करने और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग भी की जा रही है।
ग्राहकों के लिए राहत
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन कर सकेंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर ATM से कैश निकाला जा सकेगा।