View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में गठबंधन की अटकलों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने बड़ा सियासी दांव खेला है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने धूरी पहुंचकर पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कर लिया। खन्ना इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में पंजाब के उपप्रधान पद पर थे, जिससे भाजपा को सियासी झटका लगा है।

खास बात यह रही कि सुखबीर बादल खुद धूरी पहुंचे और खन्ना को अकाली दल में शामिल कराया। अरविंद खन्ना पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। वे क्षेत्र में एक बड़े उद्योगपति के रूप में भी पहचान रखते हैं और उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से संगरूर हलके में लंबे समय तक सामाजिक सेवा करते रहे हैं।

राजनीतिक सफर की बात करें तो अरविंद खन्ना ने वर्ष 2002 में कांग्रेस के टिकट पर संगरूर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस उम्मीदवार रहे, लेकिन सुखदेव सिंह ढींडसा से हार गए। साल 2012 में उन्होंने धूरी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा और एकतरफा जीत दर्ज कर खुद को मजबूत नेता साबित किया। हालांकि उस समय कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर उन्होंने दो साल बाद विधायक पद से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा कि अरविंद खन्ना को शुभकामनाएं हैं। पार्टी में आना-जाना उनका निजी फैसला है और उनके जाने से भाजपा को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा कैडर आधारित पार्टी है और 2027 के चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

Telegram पर फ्री फिल्में देखना पड़ेगा भारी!केंद्र सरकार ने मैसेजिंग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कुल्ले वाली सरकार बाबा सोमनाथ से जुड़े

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सेंट्रल हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक

|

|

|

पति की हत्या करके बाथरूम में दफनायाउत्तर प्रदेश के आगरा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में शनिवार को मौसम ने अचानक

|

|

|

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला हत्या का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क