View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की गली नंबर-6 में स्थित बब्बर ज्वैलर्स में देर रात बदमाशों के एक संगठित गिरोह ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोरों करीब 40 से 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बाजार बंद होने का उठाया फायदा
जानकारी के मुताबिक, वारदात उस समय हुई जब बाजार पूरी तरह बंद था और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाश पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचे थे। आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे ताकि पहचान न हो सके। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेहद पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती गहनों को निशाना बनाया।

सुबह खुला राज, दुकान में बिखरा मिला सामान
सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां पूरी तरह खाली थीं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी चोरी की घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई बदमाश दुकान में घुसते हैं और कुछ ही समय में लाखों के गहने समेटकर फरार हो जाते हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की संख्या, उनकी गतिविधियों और भागने के रास्तों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक जल्द पहुंचने का दावा किया जा रहा है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमृतसर के कोट खालसा इलाके में देर रात एक युवक

|

|

|

जालंधर में फैंसी व्हीकल नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा

|

|

|

अमरनाथ गुफा में बनने वाला प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग लगभग

|

|

|

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा को झटकापंजाब के पूर्व

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में सबकुछ सामान्य होने के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क