गुड मॉर्निंग जी।
आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं
पंजाब Year Ender 2025 : बाढ़ की त्रासदी, सियासी भूचाल
साल 2025 पंजाब के इतिहास में एक ऐसे साल के रूप में दर्ज होने जा रहा है, जिसने प्रदेश को गहरे जख्म दिए। पूरा पढ़ें
ED की अवैध विदेश भेजने वाले नेटवर्क पर रेड
ED जालंधर जोनल ऑफिस ने ‘डंकी रूट केस’ में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अवैध आप्रवासन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत 18 और 19 दिसंबर को की गई। पूरा पढ़ें
नए साल से बदलेंगे कई बड़े नियम, हो जाओ तैयार
1 जनवरी 2026 से देश में बैंकिंग, टैक्स, राशन, किसानों की योजनाओं, सोशल मीडिया और गैस की कीमतों से जुड़े कई नए नियम लागू होंगे। पूरा पढ़ें
Year Ender 2025 : पंजाबी सिनेमा के लिए 2025 रहा बेहद दुखद
साल 2025 पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री और पंजाबी सिनेमा के लिए बेहद ही दुखद साबित हुआ। इस वर्ष कई प्रसिद्ध कलाकारों और नामचीन हस्तियों ने इस फानी दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा पढ़ें
पंजाब में दोस्तों ने 2 सगे भाईयों पर चलाई गोलियां
अमृतसर में दोस्तों ने 2 सगे भाईयों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक भाई की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पूरा पढ़ें
पंजाब में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां
पंजाब में बढ़ती ठंड और शीतलहर के भीषण प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में कार-एक्टिवा एक्सीडेंट में महिला की मौत
जालंधर में आदमपुर रोड जोहलां गेट के पास एक कार ने एक्टिवा सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। पूरा पढ़ें
जालंधर में आरटीए रविंदर सिंह गिल का निधन
जालंधर महानगर से दुखद खबर सामने आई है। जहा रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल का निधन हो गया है। पूरा पढ़ें
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
दैनिक पंचांग के अनुसार आज 01 जनवरी, गुरुवार का दिन है. आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज नए साल का पहला दिन है जिसकी शुरुआत प्रदोष व्रत के साथ हो रही है।
आज का राशिफल
मेष
1 जनवरी के दिन कुछ लोगों को मनचाहा लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।
वृषभ
1 जनवरी के दिन की शुरुआत में नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन
1 जनवरी के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आज के दिन नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज लग्जरी से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं।
कर्क
1 जनवरी के दिन किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा।
सिंह
1 जनवरी के दिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे।
कन्या
1 जनवरी के दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
तुला
1 जनवरी के दिन छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
1 जनवरी के दिन गुस्से और वाणी पर काबू रखें। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरी करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए।
धनु
1 जनवरी के दिन कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर
1 जनवरी के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। आज के दिन शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ
1 जनवरी के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों लव लाइफ अच्छी रहेगी। ये दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है।
मीन
1 जनवरी का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।