ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पंजाबी मूल के हरमनदीप सिंह बिंद्रा नाम को व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा है। उस पर आरोप है कि वह पुरानी गाड़ियां खरीदकर उनमें ओडोमीटर से छेड़छाड़ करके उन्हें नई बताकर महंगे दामों पर बेच देता था।
पुलिस के मुताबिक हरमनदीप सिर्फ गाड़ियों के साथ छेड़छाड़ ही नहीं बल्कि गाड़ियों के नकली डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेता था और लोगों के साथ ठगी करता था। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।