ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) अब 10वीं-12वीं की बोर्ड क्लास में फेल हो चुके स्टूडेंट्स को एक और आखिरी मौका दे रही है। इसके लिए सरकार Mercy Chance दे रही है।
फेल हुए स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। क्योंकि सरकार के इस मर्सी चांस वे अपना बोर्ड सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और परीक्षाएं 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस मौके से संबंधित सभी निर्देश, विषयवार सिलेबस और आवेदन लिंक उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि स्टूडेंट्स को आवेदन करने में कोई परेशानी न हो। हालांकि 2010 से अब तक जिन स्टूडेंट्स ने पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं लेकिन पास नहीं हो पाए, कम से कम एक विषय पास किया हो, वे ही इसके लिए पात्र होंगे।