ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार से मीटिंग के बाद आढ़तियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार ने आढ़तियों की मांगों पर विचार करने के लिए कहा है। हड़ताल खत्म होने का सबसे ज्याद फायदा किसानों को होगा, जिससे एक बार फिर से मंडियों में फसलों की खरीद दोबारा से शुरू हो पाएगी।
गेहूं की खरीद से पहले की थी हड़ताल
दरअसल आढ़तियों ने पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद से पहले ही हड़ताल का ऐलान किया था। हड़ताल के कारण मंडियों में गेहूं की खरीद, सफाई और भराई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया था। इस हड़ताल का सीधा असर किसानों पर पड़ना था, लेकिन सरकार ने आढ़तियों से बातचीत करके उनकी हड़ताल खत्म करवा दी है।