ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ दुकान में जाता है तो इस दौरान पीछे से एक व्यक्ति आता है और गले से चैन छीनकर फरार हो जाता है। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है।
घटना सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक व्यक्ति अपने बच्चो को गोद में उठाकर दुकान में सामान लेने के लिए जाता है। इसी दौरान ही पीछे से एक व्यक्ति आता है और चेन की छीनकर फरार हो जाता है। व्यक्ति स्नैचर का पीछा करने की कोशिश करता है, पर वह मौका पाकर फरार हो जाता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि स्नैचर ने प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।