ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा में एक बार फिर से स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक पंचकुला के सेक्टर 6 में बच्चों से भरी स्कूल बस ने 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिस कारण बस के अंदर बैठे बच्चों में डर पैदा हो गया। घटना के बाद भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक बस बेकाबू हो गई और उसने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और बस ड्राइवर के साथ बहसबाजी करने लगे।
हादसे के बाद लोगों ने बुलाई पुलिस
स्थिति को बिगड़ता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने की कोशिश भी की। पर लोगों के समझाने के बावजूद भी लोग शांत होने के नाम नहीं ले रहे थे। गाड़ी मालिक अपनी गाड़ियों के नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।