ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर अब पंजाब के भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों का बयान सामने आया है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जैसे ही मुझे ‘सतलुज’ फ़िल्म के बारे में पता चला, मैंने तुरंत केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री से संपर्क किया। फैक्ट्स की जांच के लिए समिति बनाने पर मैं उनका धन्यवाद करता हूं। यह एक बहुत संवेदनशील मामला है और बीजेपी हमेशा पंजाबियों और उनकी भावनाओं के साथ खड़ी रहेगी।
रिलीज के 2 दिन बाद हटाई गई
आपको बता दें कि पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर दिलजीत की फिल्म सतलुज बनी है। इस फिल्म को ZEE5 ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। रिलीज होने के 2 दिन बाद ही फिल्म को हटा लिया गया था। जिसके बाद दिलजीत का बयान भी सामने आया था।
2 बार बदला भी जा चुका है फिल्म का नाम
यह फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित थी। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर इसे अचानक हटा दिया गया।