ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कैंट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां केवी-3 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। बच्ची आर्मी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और बच्ची के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बस का इंतजार कर रही थी बच्ची
दरअसल केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था। पायल भी अपनी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक ड्राइवर के यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बच्ची का शव देख पिता हुआ बेहोश
घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेहोश हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।