ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान शुभम शर्मा के बीते दिनों जालंधर पहुंचने पर कांग्रेस भवन में स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता और जालंधर कैंट ब्लॉक यूथ कांग्रेस प्रधान वासु भुटानी सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रधान वासु भुटानी ने शुभम शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब में यूथ कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और बड़ी संख्या में युवा संगठन के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट में भी यूथ कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।