ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में अचानक बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
पंजाब के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर और पटियाला में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
12 जुलाई को भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पंजाब में 11-12 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्योंकि राज्य में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इससे किसानों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं लोगों को सतर्कता बरतने के लिए भी कहा गया है।