ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोशल मीडिया पर मशहूर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रणजीत कौर उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ पुलुसि ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
अश्लील कंटेंट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप
निहंग मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रणजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड करती हैं। जिसका समाज पर गलत असर पड़ता है। उन्हें ऐसा न करने के लिए रोका भी जा चुका है। पर बावजूद इसके वह नहीं हट रही है। वहीं इसके साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के भी आरोप लगे हैं।
पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज किया केस
पुलिस ने रात करीब साढ़े बजे रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि FIR में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनप्रीत सिंह के खिलाफ भी केस करने की धमकी
भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे। वो भी निहंग मनप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने अभी उस पर पर्चा दर्ज नहीं किया।