ख़बरिस्तान नेटवर्क : फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के सीरिया के दौरे के दौरान राजधानी दमिश्क में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट भी उस होटल के पास हुआ है जहां पर मैक्रों के रुकने की व्यवस्था की गई है। घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि इलाके में काफी धुआं निकल रहा है।
पूरे रास्ते को किया सील
धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है।