पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित धारीवाल से बड़ी खबर सामने आई है। धारीवाल के बिधीपुर फाटक के पास एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 2 यात्रियों की मौत
हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य सवारियां घायल बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बस पलटने के बाद पीछे से आ रही 2 अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं, जिससे हादसा और भयावह हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।