अमेरिका ने सीजफायर के बावजूद बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई, जिनके लिए अमेरिका ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।
80 से अधिक सैन्य ठिकाने बने निशाना
CENTCOM के मुताबिक, हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और IRGC की 80 से अधिक सैन्य नौकाओं को निशाना बनाया गया।
धमाके के बाद धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए
ईरानी मीडिया के अनुसार, सीरिक, क़ेश्म द्वीप, बंदर अब्बास और शाहिद हक्कानी पोर्ट समेत कई इलाकों में जोरदार धमाके हुए, जिनके बाद कई स्थानों पर आग लग गई और धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए।