ख़बरिस्तान नेटवर्क : मीडिल-ईस्ट के बीच बढ़ते तनाव का पाकिस्तान पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने ईंधन संकट को लेकर कुछ सख्त फैसले लिए हैं और कई पाबंदिया लगा दी हैं। जिस कारण देश के ज्यादातर बाजार सिर्फ रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे।
मीटिंग के बाद पाक पीएम ने लिया फैसला
पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे लेकर एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से देश जारी हुए कि अब देश के ज्यादातर हिस्सों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य दूसरे खाने-पीने की चीजें रात 10 बजे तक बंद करनी होंगी।
10 बजे तक ही होंगे शादी के कार्यक्रम
इसके अलावा शादी हॉल और दूसरे कमर्शियल वेन्यू भी रात 10 बजे के बाद खुले नहीं रह सकेंगे। सरकार ने निजी स्तर पर होने वाले शादी समारोहों पर भी सख्ती की है। अब घरों या निजी जगहों पर भी रात 10 बजे के बाद शादी या कोई समारोह आयोजित नहीं किया जा सकेगा।
मेडिकल सेवाओं को दी राहत
पर सरकार ने इस दौरान इमरजैंसी सेवाओं को राहत दी है। सरकार ने मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन पाबंदियों से छूट दी गई है, ताकि जरूरी दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की खपत कम करने और हालात को संभालने के लिए ये सख्त कदम उठाए हैं।